
संभाग प्रमुख
मोहम्मद इकरार अहमद।
सरगुजा/बलरामपुर – मोर सरगुजा में खूनी खेल का जो मंजर सामने आ रहा है उससे तो लगता है कि संभाग में कोरोना से कम और आपसी झगड़ों में लोग ज्यादा मर रहे हैं। संभाग में खूनी खेल रहे लोगों में तनिक भी कानून का भय नहीं दिखता, जहां जान से खेलने वालों की कमी नहीं है जो मामूली बातों पर किसी की भी जान, जानबूझ कर लेने को आमदा है। ऐसा ही कुछ नजारा संभाग के वाड्रफनगर से प्रकाश में आया है। जहां एक युवक की जान सिर्फ पानी जल न देने में चली जाती है। पूरा मामला बलरामपुर. वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत पनसरा के आश्रित ग्राम कैलाशपुर का है। जिसमे एक 75 वर्षीय सिरफिरे ग्रामीण ने वर्षों से घर जमाई बने दामाद को पानी न देने के एवज में फावड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
दरअसल मजदूरी कर घर लौटे आरोपी ने जब दामाद (Son-In-Law) से पीने के लिए पानी मांगा तो उसने मना कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने अपने पास रखे फावड़े से दामाद के सिर पर वार कर उसकी हत्या (Murder) कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि सरगुजा की धरती पूरी तरह खून से लाल हो रही है। जहां 40 वर्षीय यदुनाथ पिता सुदयाल शादी के बाद करीब 16 साल से घर जमाई बनकर अपने ससुराल ग्राम पंचायत पनसरा के आश्रित ग्राम कैलाशपुर में ही रह रहा था। उसका ससुर 75 वर्षीय धन सिंह पिता मनोहर उद्यानिकी विभाग कैलाशपुर में मजदूरी का कार्य करता है। ससुर व दामाद के बीच पूर्व में भी विवाद होते रहता था। ससुर द्वारा अक्सर दामाद के साथ मारपीट की जाती थी। सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे धन सिंह चिलचिलाती धूप में मजदूरी कर घर लौटा और प्यास लगने के कारण दामाद व नातिन से पानी मांगा। लेकिन दामाद ने पानी देने से इंकार कर दिया।
इससे नाराज होकर ससुर (Father-In-Law) ने अपने पास रखे फावड़े से दामाद यदुनाथ के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। (Murder In Balrampur)
पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
इस वारदात (Crime) की सूचना ग्रामीणों द्वारा वाड्रफनगर चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे व जांच की। इसके बाद पुलिस ने धारा 302 के तहत आरोपी ससुर धन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
