किरंदुल – बैलाडीला योग समिति किरंदुल के तत्वाधान में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के विद्यालय के सभागार में योगाभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ।उल्लेखनीय हैं कि 27 सितंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को योग दिवस मनाए जाने के संबंध में प्रस्ताव रखे जाने के बाद से 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस पर सहमति व्यक्त करते हुए 21 जून 2015 से प्रति वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई थी । इस ही तारतम्य में बैलाडीला योग समिति किरंदुल के तत्वाधान में किरंदुल परियोजना के सौजन्य से प्रति वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाता रहा है ।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रबिन्द्र नारायण ,मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन के पी सिंह ,महाप्रबंधक यांत्रिकी बी सेल्वा कुमार ,आर्सेलर मित्तल कंपनी किरंदुल के महाप्रबंधक राघवेल्लू ,पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ,इंटुक सचिव ए के सिंह ,बचेली थाना प्रभारी प्रहलाद साहू ,किरंदुल थाना के एच एन धुनेश एवं अन्य अतिथियों ने माँ भारती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
तत्पश्चात स्कूली बच्चों और योग शिक्षकों के द्वारा योग की विभिन्न क्रियाओं का शानदार प्रदर्शन किया गया ।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के करकमलों से योगा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और योग शिक्षकों का सम्मान भी किया गया ।इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल प्रबंधन के साथ साथ बैलाडीला योग समिति के संरक्षक ए के सिंह ,सचिव दिनेश साहू ,जितेंद्र गुप्ता ,अमृत टंडन ,नरोत्तम धुव ,मनोज छलिवाल ,छबील साहू विशेष रूप से मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन बैलाडीला योग समिति के सचिव दिनेश साहू ने किया ।
बैलाडीला योग समिति के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
