राजीव पुलिस टीम की सक्रियता से तस्करी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

विवरण श्रीमान पुलिस महा निरीक्षक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय गरियाबंद श्री भोज राम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष महतो के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव गरियाबंद के पर्यवेक्षण में वर्तमान समय में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से नशीली पदार्थों का परिवहन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। जिसके परिपालन में सीमावर्ती क्षेत्र पर नाकाबंदी हेतु ग्राम चौबे बांधा पुल के पास फिक्स चेकिंग पॉइंट ड्यूटी लगाकर आने-जाने वालों पर सतत निगाह रखी जा रही थी, कि दिनांक 29.04. 2021 को ड्यूटी के दौरान चौबे बांधों की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल हौंडा ड्रीम युगा क्रमांक सीजी 05 एबी 2705 के सवार दो व्यक्ति को रोका गया जिसके मोटरसाइकिल के बीच में एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में सामान रखा था। जिसको चेक करने पर प्लास्टिक बोरी के अंदर 10 पैकेट मैं खाकी रंग के टेप से चिपका हुआ मादक पदार्थ को तस्करी करते पकड़ा गया। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी 1.मुकेश सेन पिता सुरेश सेन उम्र 25 साल निवासी ग्राम सिवनी कला कुरूद जिला धमतरी एवं 2. रामनाथ कंसारी पिता नारायण कंसारी उम्र 40 साल निवासी ग्राम गोबरा कुरूद जिला धमतरी को दिनांक 29.04. 21 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इस कार्य में सहायक उपनिरीक्षक देव कुमार वर्मा, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र तोमर, प्रधान आरक्षक अंगद राव, आरक्षक दीप्त नाथ प्रधान, आरक्षक रविंद्र सिन्हा, आरक्षक यादराम ध्रुव, आरक्षक सुशील पाठक, आरक्षक चूड़ामणि देवता, आरक्षक जय प्रकाश मिश्रा, आरक्षक तुलसी निषाद व आरक्षक विमल लगड़ा का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी 1 मुकेश सेन पिता सुरेश जैन उम्र 25 साल साकिन सिवनी कला थाना कुरूद जिला धमतरी 2. रामनाथ कंसारी पिता नारायण कंसारी उम्र 40 साल साकिन गोबरा थाना कुरूद जिला धमतरी।
जब संपत्ति एक सफेद रंग के यूरिया बोरी के अंदर रखे 10 किलो 120 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 50,000 वह एक मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम युगा क्रमांक सीजी 05 एबी 2705 कीमती 60000 कुल जुमला 110000।
