शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रुप से करे:बघेल*

*शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रुप से करे:बघेल*

मुकेश कश्यप@मगरलोड:-सतनामी समाज मगरलोड के ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल बघेल ने कोविड 19 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लोगों को धैयर्ता से जंग लडने की अपील की है।उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय मे जिस हिसाब से कोरोना का प्रसार और संक्रमित लोगों का आँकडा बढ रहा है उसे रोकने का हर संभव प्रयास करना अत्यंत आवश्यक है।शासन ने संकट के इस दौर मे वैश्विक महामारी कोरोना के फैलाव और लोगों के सुरक्षा के लिए गाइडलाइन जारी किया है जिसका हम सभी को पालन कर करना अत्यंत आवश्यक है । कोरोना से बचने के लिए जागरूकता, सावधानी और धैयर्ता अत्यंत जरूरी है।कोरोना सुरक्षा के लिए सभी मास्क लगाए,साबुन व हैंडवास से बार-बार हाथ धोये ,लोगों से आपस मे दुरी बनाकर रखे ,ऐसे जगह पर बिलकुल न जाये जहाँ भीड़ हो ,जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले।वह भी सुरक्षा उपाय के साथ और कोरोना का टीका जरूर लगवाए। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन और नियमों का कड़ाई से पालन करें ।