प्रदेश में 19 जनवरी तक 80.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, राज्य के 18.93 लाख किसानों ने बेचा धान…
रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 19 जनवरी 2021 तक 80 लाख 37 हजार 473 मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। अब तक राज्य के 18 लाख 93 हजार 436 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। राज्य के मिलरों को 27 लाख 34 हजार 188 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया गया…
