शब्द शिखर सम्मान वर्ष 2026 से सम्मानित हुए मयारू मोहन कुमार निषाद 

जिला बलौदाबाजार भाटापारा क्षेत्र के ग्राम लमती , पोस्ट सिंगारपुर निवासी युवा साहित्यकार कवि श्री मयारू मोहन कुमार निषाद को , छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच के द्वारा काव्य कुंभ आयोजन राजधानी रायपुर के वृन्दावन हाल में मयारू मोहन कुमार निषाद को उनके लगातार साहित्यिक योगदान के शब्द शिखर सम्मान वर्ष 2026 से सम्मानित किया गया है उनके इस उपलब्धि के लिए भाटापारा क्षेत्र और गृहग्राम के सरपंच श्रीमती पुष्पलता हेमलाल ध्रुव सहित क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार  अजय साहू अमृतांशू ,  हेमंत मानिकपुरी अगम ,  कन्हैया साहू अमित , श्रीमती इंद्राणी साहू साँची जी सहित दर्जनों साहित्यकारों ने उन्हे बधाईयाँ दी है ।