कलेक्टर  विश्वदीप ने सेवानिवृत्त दो प्रधान पाठकों को दी आत्मीय विदाई

बीजापुर – सेवानिवृत्त हुए प्रधान पाठक  संजय कुमार कोटे एवं श्री कावटी गोपाल को जिला कार्यालय में कलेक्टर  विश्वदीप ने आत्मीय विदाई दी।इस अवसर पर कलेक्टर श्री विश्वदीन ने दोनो प्रधान पाठकों की दीर्घकालीन एवं कुशलतापूर्ण सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत्त प्रधान पाठकों को पेंशन प्रमाण पत्र भी भेंट किया।कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी  महावीर प्रसाद टंडन जिला शिक्षा अधिकारी  लखनलाल धनेलिया सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।