नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जा कर दुष्कर्म के मामले में आरोपी मलकानगिरी उड़ीसा से गिरफ्तार करने में मिली सफलता…

आशीष परिहार/ कांकेर- थाना पखांजूर क्षेत्र के रहने वाले प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। कि प्रार्थी की नाबालिग़ पुत्री घर से बिना किसी को कुछ बोले लापता हो गई है। प्रार्थी ने आशंका व्यक्त किया था, कि इसकी नाबालिग पुत्री को कोई बहला फुसला भगा ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 147/20 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक कांकेर एमआर आहिरे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीएन बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में विवेचना के दौरान अपहृता के मलकानगिरी उड़ीसा में होने की पुलिस को जानकारी प्राप्त होने से थाना पखांजुर से पुलिस टीम उड़ीसा मलकानगिरी रवाना हुई थी थाना पखांजूर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान नाबालिग अपहृता को ग्राम जनाबाई थाना चित्रकोंडा जिला मलकानगिरी उड़ीसा आरोपी संदीप सरकार पिता ललन सरकार उम्र 21 निवासी कालीमेला उड़ीसा के कब्जे से बरामद किया गया। बरामदगी उपरांत पीड़िता ने पूछताछ के दौरान आरोपी से मोबाइल पर सम्पर्क होना बताया तथा आरोपी के द्वारा नाबालिग़ पीड़िता को उड़ीसा से पीड़िता के गांव आकर पीड़िता को शादी का झांसा देकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करना बताया आरोपी को अंतर्गत धारा 363,366,376,376(3) भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट के दिनांक 19/01/21 को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।