फिंगेश्वर :–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा जी के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर एवं जिला सचिव रोमन साहू के मार्गदर्शन में एवं डी ओ सी (स्काउट) आशीष कुमार एवं डी ओ सी (गाइड) सीमा साहू के नेतृत्व में जिला स्तर पर एम एच एम पीरियड्स पर खुल बात करने एवं जागरूकता का कार्य किया गया, इसी तारतम्य में जिला एवं विकासखंड स्तर पर स्काउट गाइड प्रभारी को उक्त माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पीरियड्स पर खुल बात करने एवं जागरूक किया गया. इसके उपरांत उक्त प्रभारी विद्यालय स्तर पर एवं स्थानीय स्तर पर समाज को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में स्काउट गाइड भी स्थानीय स्तर पर पोस्टर, सम्मान सूत्र बनाकर पहने और आम जनों को सम्मान सूत्र भी पहना कर एवं अन्य गतिविधि के माध्यम से जागरूकता का कार्य कर रहे है।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला सचिव रोमन साहू ने बताया कि मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन अंतर्गत यूनिसेफ के साथ संयुक्त रूप से पूर प्रदेश में तारुण्य वार्ता हैशटैग पीरियड्स पर खुलकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर ‘तारुण्य वार्ता: पीरियड फ्रेंडली सीजी’ अभियान के तहत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने माहवारी से जुड़ी वर्जनाओं को दरकिनार कर स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खुलकर चर्चा की गई।उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी.
