कुरुद के प्रमुख चौक चौराहों पर स्थापित प्रतिमाओं एवं अन्य जगहों को श्रृंखला बद्ध रूप से स्वच्छ बनाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी…

मुकेश कश्यप@कुरुद:- नगर के जागरूक जनप्रतिनिधियों ने लगातार कुरुद के प्रमुख चौक चौराहों पर स्थापित प्रतिमाओं एवं अन्य जगहों को प्रतिदिन श्रृंखला बद्ध रूप से साफ-सफाई करने का बीड़ा उठाया है।आज तीसरे दिन नगर के श्री श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक ,श्री दीनदयाल उपाध्याय जी चौक एवं महात्मा गांधी चौक में स्थापित प्रतिमाओं को सफाई व धुलाई करते हुए अपनी प्रतिबद्धता को दिखाकर नगर में स्वच्छता क्रांति लाने की एक नई पहल की है।

सभी का यही मानना है अपने शहर को स्वच्छ बनाना हमारी खुद की नैतिक जिम्मेदारी दी है,अतः हम सभी को इसमे आगे आना चाहिए। इसकी अगली कड़ी कल बुधवार को नया बाजार चौक में स्थापित प्रतिमा स्थल में होगी।आज के इस अभियान में वरिष्ठ किसान नेता चंद्रशेखर चन्द्राकर,विचार मंच प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडे,सभापति मनीष साहू,एल्डरमेन मनोज अग्रवाल ,विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहू ,सभापति पार्षद रोशन जांगड़े,सभापति पार्षद डुमेश साहू,पार्षद प्रतिनिधि बसन्त साहू,उत्त्तम साहू,ज्ञानू आमदे,केवल चन्द्राकर,संजू चन्द्रा कर,तुकेश साहू, जगमोहन यादव आदि ने अपनी सहभागिता प्रदान आम जनो को इस अभियान में जुड़ने का निवेदन किया है।