मुकेश कश्यप/ सिर्री- सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित पुज्य पं. प्रमोद शास्त्री जी महराज के श्रीमुख से प्रवाहित श्रीमद्भागवत आयोजन के आज सप्तम दिवस मे क्षेत्र के स्वनामधन्य भजन गायक संतोष साहु राघव ग्रुप के कलाकारों ने भजन प्रस्तुति कर वातावरण को और भक्तिमय बना दिया।

गायन में संतोष साहु, तबला मे डिगेश्वर साहु तथा आर्गन मे चंद्रप्रकाश कंवर संगत कर रहे थे। आयोजक परिवार तथा दुरस्थ अंचल से आए हुए श्रद्धालुओं ने भजन का आनंद उठाया तथा व्यासपीठ पर विराजित पुज्य प्रमोद शास्त्री जी ने अपने प्रिय शिष्य साकेतवासी सुरेश चतुर्वेदी जी को स्मरण करते हुए संतोष को उनका पट्ट शिष्य बताया तथा अपने संबोधन के माध्यम से भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया।श्रोताओं के क्रम में संतोष साहु की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन साहु सभापति जिला पंचायत भी उपस्थित थी ।तथा पुज्य शास्त्री जी का सुमन संतोष ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
