*बोर्ड परीक्षाओं की तिथि का स्थगित होना छात्रहित में फैसला:मनीष*

मुकेश कश्यप@कुरुद:- आखिरकार आज दोपहर शिक्षा मंडल ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए 15 अप्रैल से होने वाले 10वी बोर्ड परीक्षा को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है।इस पर नगर पंचायत सभापति एवं बालक शाला कुरुद के विकास समिति अध्यक्ष मनीष साहू ने इसे छात्रहित में लिया गया फैसल बताया।उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सभी का मानना है कि वर्तमान में जिस तरह कोरोना का प्रभाव तेजी से फैल रहा है,उसे देखते हुए अभी कि स्थिति में परीक्षा आयोजित करना किसी अनहोनी को न्यौता देने के बराबर है।भले ही परीक्षा केंद्र खुद का स्कूल ही क्यों न हो,पर इतनी गर्मी में दूरदराज से आना-जाना,क़ई जगहों से होकर गुजरना और एक साथ पेपर के समय सभी का बैठना बच्चों के लिए ख़तरे से खाली नही है।हम जनरल प्रमोशन की सिफारिश नही करते पर पेपर की तारीखों को आगे बढ़ाने पर एक बार जरूर सोचने के लिए क़ई संगठन द्वारा निवेदन किया गया।विदित है कि मई में 12वी का पेपर है,जून में 10वी का पेपर लेकर जुलाई-अगस्त तक इसका परिणाम लाया जा सकता है।यह जरूरी नही कि पेपर अप्रैल में ही लिया जाए।बच्चों की जान से खिलवाड़ करना गलत है।
