किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल में व्यापारियों के हितों और अधिकारों के लिए संचालित किरंदुल नगर के व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था किरंदुल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने नववर्ष के उपलक्ष्य में अपने सदस्यों को नववर्ष के उपलक्ष्य में दीवाल घड़ी और सदस्यता प्रमाण पत्रों का वितरण सदस्यों के प्रतिष्ठानों में जा कर किया ।इस दौरान किरंदुल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के सचिव राज प्रसाद ,उपाध्यक्ष सुषमा साहू ,सह सचिव शेखर दत्ता विशेष रूप से मौजूद रहे ।
किरंदुल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स ने सदस्यों को वितरित किये नववर्ष उपहार
