कोरोना महामारी से मृत्यु होने पर परिवार को मिले मुआवजा –रवि शर्मा*

*कोरोना महामारी से मृत्यु होने पर परिवार को मिले मुआवजा –रवि शर्मा*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-राहुल गांधी विचार मंच के प्रदेश प्रवक्ता एवं सेवादल के पूर्व प्रदेश संयोजक रवि शर्मा ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार देखते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार से आपदा घोषित करते हुए इस महामारी से मृत्यु होने वाले परिवारों को नियम 6-4 के तहत मुआवजा राशि घोषित करने की मांग की है।
ताकि मृतक के परिवार को शासन द्वारा मदद मिल सके क्योंकि इस महामारी में कई परिवारों के जीविकोपार्जन करने वाले लोगों की भी मृत्यु हुई है, जिससे वह परिवार गंभीर आर्थिक तंगी को झेल रहा है साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि शासन प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी ईमानदारी से पालन करें मास्क सेनीटाइजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरी काम होने पर ही घर से निकले क्योंकि इस महामारी से बचने के लिए स्वयं की जागरूकता नितांत आवश्यक है इसलिए सभी शासन के दिशा निर्देशों का अवश्य पालन करें तभी हम इस महामारी को परास्त कर पाएंगे।