राजिम क्षेत्र में अब दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी दुकाने, जारी हुआ नया आदेश

। राजिम अनुविभाग क्षेत्र में अब दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी दुकाने, जानिए नया आदेश

प्रकाश वर्मा सह संपादक ख़बरगंगा

राजिम। राजिम अनुविभाग क्षेत्र में दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी दुकाने, पढ़िए नया आदेश

राजिम। लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के कारण पड़ोसी जिले रायपुर में 10 दिनों के लिए आज शाम से लॉकडाउन लागू हो रहा है। अब राजिम क्षेत्र में भी व्यापारिक प्रतिष्ठान अब दोपहर 2 बजे तक ही खुले रहेंगे।
एसडीएम जीडी वाहिले ने एक आदेश जारी किया है जिसमे राजिम अनुविभागीय क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक खोलने निर्धारित किया है। इससे पहले व्यपारियो एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक में इस पर चर्चा की गयी। उसके बाद आदेश जारी किया गया जो सम्पूर्ण राजिम अनुविभाग क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों पर लागू होगा।

इसके अलावा एसडीएम जीडी वाहिले ने सभी दुकानदारों को कोरोना नियमों की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी जारी किए है। उन्होंने कहा कि समस्त दुकानदार स्वयं एवम अपने प्रतिष्ठान पर आने वाले ग्राहकों से भी अनिवार्य रूप से गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करवाये। दुकानों पर बिना मास्क ओर सोशल डिस्टेंसिंग का उलंघन करते पाए जाने पर समस्त जवाबदारी दुकानदार की होगी। उन्होंने ऐसे दुकानदारों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की है।

जैसा कि सबको मालूम है कि बीते कुछ दिनों से जिले में कोरोना मरीजो के आंकड़ो में जो बेतहाशा इजाफा हुआ है उसमें राजिम अनुविभाग क्षेत्र में सबसे ज्यादा रहा है। फिंगेश्वर ओर राजिम में बड़े तदाद में कोरोना मरीज बढ़ रहे है। जिला प्रशासन की सख्ती और लगातार हिदायतों के बावजूद भी लोग कोरोना नियमो को तोड़ने से बाज नही आ रहे है। ऐसे में जिला प्रशासन के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी हो गया।