अचानक बदला मौसम का मिजाज तेज हवाओं और गरज के साथ जमकर हुई बारिश
छुरा:: नगर में गुरुवार को शाम 7:30 मिनट पर अचानक तेज हवाओं के साथ मौसम का मिजाज बदला और गरज के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई।तेज हवाओं के साथ अचानक हुई बारिश ने तपती जमीन को तो राहत दी पर कई लोगो की चिंता बढ़ा दी है नगर सहित क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कच्ची ईट का निर्माण बड़े पैमाने पर हो रहा है यह ईट मिट्टी से बने होने के कारण पानी पड़ने पर ईट खराब हो जाता है जिसके चलते ईट भट्टे वालो का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।वही तेज हवाओ और गरज के साथ हुई बारिश के चलते आम, महुआ, चार, को भी काफी नुकसान हुआ है।क्षेत्र में अभी महुआ,और चार बीज बिनने का समय चल रहा है रात में चली तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण महुआ चार सहित आम के फसल को नुकसान पहुचा है इस साल आम का बम्पर पैदावार होने की संभावना थी लेकिन कल रात चली आंधी तूफान के चलते महुआ की कुची छड़ने से अब महुआ का आवक कम हो जायेगा।साथ ही इस बार आम का फसल भी अच्छी होने की उम्मीद थी लेकिन कल शाम चली आंधी के चलते पेड़ से आम टूटकर जमीन पर गिर गए। आंधी तूफान और बारिश के चलते क्षेत्र में विघुत व्यवस्था बाधित रही क्षेत्र में हुई कल शाम अचानक आई आंधी तूफान के कारण रसेला फीडर के कनसिंघी के पास बिजली के तार में पेड़ गिर जाने के चलते बिजली बंद हो गई थी बिजली विभाग द्वारा 2 घण्टे के अथक मशक्कत के बाद बिजली व्यवस्था बहाल हो पाई।
