
रायपुर :- अम्बाडी के बारे में क्या आपने कभी सुना है? बहुत ही कम लोगों ने अम्बाडी के बारे में सुना होगा, यह एक महाराष्ट्रीयन भाजी है। यह भारत के लभगभ सभी क्षेत्रों में होती है, लेकिन सभी जगह इसे अलग नामों से जानते हैं। इस भाजी के बारे में बताया है कि इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसे हम मानसून में भी खा सकते हैं। मानसून में अधिकतर भाजी खाने के लिए मना किया जाता है, क्योंकि इस दौरान भाजी में कीड़े और कीट पनपने की संभावना अधिक होती है, लेकिन आप इस सीजन में अम्बाडी का सेवन आराम से कर सकते हैं।
आइए जानते हैं इसके फायदे
इम्यून सिस्टम को करे मजबूत :- अम्बाडी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी की प्रचूरता होती है, जो शरीर के इम्यून पावर को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकती है। इसके अलावा यह शरीर के व्हाइट ब्लड सेल्स को भी बढ़ाने में सहायक है।
शरीर में आयरन की कमी को करे पूरा :- अम्बाडी में आयरन और फोलिड एसिड प्रचूर रूप से होता है। इसके बारे में रुजुता दिवेकर ने कहा कि इसका सेवन आदिवासी महिलाएं अधिक करती है, जिसकी वजह से उनमें आयरन और फोलिक एसिड की कमी नहीं होती है। यह भाजी आयरन की गोलियों से कहीं अधिक बेहतर है, तो महिलाओं में खून की कमी नहीं होने देती हैं। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो इसका सेवन अवश्य करें।
पेट के लिए है स्वस्थ :- पेट की तमाम समस्याओं को चुटकियों में अम्बाडी खत्म कर सकती है। इस भाजी में धीरे-धीरे पचने वाले स्टार्च होते हैं, जो आपके पेट के इकोसिस्टम को बनाए रखता है। इसके सेवन से आपके पेट में स्वस्थ बैक्टीरिया पनपते हैं, जो आपके लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद है। इस भाजी का सेवन आप मकई की रोटी और रागी की रोटी के साथ कर सकते हैं।
हड्डियों के लिए अम्बाडी के फायदे :- अम्बाडे की भाजी के फायदे हमारी हड्डियों के लिए भी हैं. हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम एक बहुत ही जरुरी तत्त्व होता है. इसी की वजह से हड्डिया स्वस्थ और मजबूत होती हैं. इस भाजी में कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है, जो हमें फायदा पहुंचता हैं. हडियों से सम्बंधित रोगों से बचने के लिए इसे अपने आहार में शामिल जरुर करें
ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता हैं इसे खाने से :- ब्लड प्रेशर नियंत्रण में न रहने से कई बीमारियां हो सकती हैं. हार्ट से सम्बंधित परेशानियाँ ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल के ठीक न रहने की वजह से होती है. अम्बाडी की साग में एंटी ओक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो रक्त के प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. इसके अलावा अम्बाडी का सेवन बुरे कोलेस्ट्रोल को घटाता हैं।
