विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के सीनियर ग्रुप के प्रोजेक्ट का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ।

 

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेन्द्रगढ़ ;-  नगर के विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल के सीनियर ग्रुप के प्रोजेक्ट का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है।31वाॅ राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी जिला एमसीबी अजय मिश्रा के निर्देशन,जिला संयोजक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस एवं प्राचार्य शासकीय स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गोदरी पारा चिरमिरी डी.के.उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।जिसमें जिला एमसीबी के लगभग 53 विद्यालयों ने हिस्सा लिया।

सभी विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषयों के अंतर्गत संबंधित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम में मनेन्द्रगढ़ के विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल के दो समूह सीनियर व जूनियर ग्रुप के द्वारा चयनित ‘‘स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु पारिस्थितिक तंत्र को समझना’’ मुख्य विषय पर अपना-अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया।सीनियर ग्रुप में संस्था की शिक्षिका नेहा सिंह के मार्गदर्शन में ग्रुप लीडर छात्रा श्रुति मंगतानी एवं सदस्य छात्रा खुशबू देवांगन के द्वारा ‘‘स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु पारिस्थितिक तंत्र को समझना’’ मुख्य विषय के अंतर्गत ‘‘जंक फूड एवं ओबेसिटी’’ विषय एवं जूनियर ग्रुप में संस्था के शिक्षक निशान्त मौर्य के मार्गदर्शन में ग्रुप लीडर छात्रा दिशा कोरी व सदस्य छात्रा सिमी सिंह बघेल के द्वारा ‘‘स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु पारिस्थितिक तंत्र को समझना’’ मुख्य विषय के अंतर्गत ‘‘जल शुद्धिकरण’’ विषय पर अपना-अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया गया।इस प्रतियोगिता में संस्था विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल मनेन्द्रगढ़ के सीनियर ग्रुप के प्रोजेक्ट ‘‘जंक फूड एवं ओबेसिटी’’ का चयन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ।उल्लेखनीय है कि इन परियोजनाओं को तैयार करने में हर्बल लाईफ वेलनेस कोर्स की संचालिका ममता राणा का विशेष सहयोग रहा।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था प्राचार्या श्रीमती इन्द्रा सेंगर ने विज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।साथ ही चयनित सीनियर ग्रुप के विद्यार्थियों को और भी अधिक लगन और मेहनत से अपने अगले सफर की तैयारी करने की सलाह देते हुए जूनियर ग्रुप के विद्यार्थियों से कहा कि आपका चयन नहीं हुआ इस पर दुःखी ना हों बल्कि अपनी उन कमियों पर अध्ययन करें जिस कारण आपके प्रोजेक्ट का चयन नहीं हुआ। यदि आप सही दिशा में कार्य करेंगे तो निश्चित ही आपको भी सफलता मिलेगी। जिला स्तर पर पहॅुच कर प्रदर्शन करना भी अपने आप में एक उपलब्धि है।आप लोगों के इस प्रयास के लिए आप बधाई के पात्र हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं में हर्ष व्याप्त है।