मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान दलों को दिए महत्वपूर्ण जानकारी l 

गरियाबंद :- विधानसभा चुनाव 2023 के लिए गठित मतदान दल के अधिकारियों के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान दल के अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय, आईटीएस कॉलेज गरियाबंद, गुरुकुल महाविद्यालय और शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गरियाबंद में आयोजित किया गया। इस दौरान सभी मतदान अधिकारी 2 एवं 3 को प्रशिक्षण में बताया गया कि निर्वाचन के सभी पहलूओं और बारीकियों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लें। निर्वाचन कार्य के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रशिक्षण का विशेष महत्व होता है। मास्टर ट्रेनर द्वारा बताई जा रही सभी बातों को ध्यान से सुनते हुए समुचित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण में उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से लिए गए प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली और प्रशिक्षण से संबंधित सवाल भी पूछे। जिसे मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के शंकाओं का समाधान भी किया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बताया गया कि चुनाव आयोग के मंशानुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने व्हीव्हीपेट, ईव्हीएम, कंट्रोल यूनिट का प्रयोग करके दिखाए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से मशीनों के क्रम सीआरसी, मॉक पोल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान सामग्री ईव्हीएम, मतदाता सूची, सीलिंग एवं अन्य सामग्री जैसे कि मतदाता रजिस्टर, मतदाता पर्जी, एड्रेस टैग, अमिट स्याही, मॉक पोल आदि के संबंध में जानकारी

दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को मतदान पूर्व की तैयारियां, ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट को सील करना, मतदान प्रारंभ करना, डाकमत पत्र, निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र, निशक्तः मतदाताओं द्वारा मंताकन, अमिट स्याही लगाना, मतदाता के हस्ताक्षर जैसी प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि व्हीव्हीपेट, कंट्रोल एवं ईव्हीएम के सभी तार स्पष्ट रूप से दिखने चाहिए इसमें पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। कहीं से भी छुपा होना नहीं चाहिए। प्रशिक्षण में मतदान अधिकारी क्रमांक 2 एवं 3 के कर्तव्यों के बारे में भी प्रकाश डाला गया।