बेरोजगारों के साथ प्रदेश सरकार ने किया धोखा।
सुरेन्द्र मिनोचा
एम सी बी :- भारतीय जनता पार्टी मनेन्द्रगढ़ विधान सभा मे मनेन्द्रगढ़ मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 03 तथा बूथ क्रमांक 06 मे बैठक सम्पन्न हुई।बैठक मे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओ ने उक्त बैठक मे भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किये गये कार्यो को जन -जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया साथ ही पूर्व मे भाजपा के सरकार के द्वारा नित नए विकास के कार्यो को याद दिलाया गया।

वर्तमान की प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के नित नए नए कार्यो से भी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ को अवगत कराया गया।पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कह कि कांग्रेस की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार के द्वारा प्रदेश के युवा बेरोजगारों को ठगने का काम किया गया है, कांग्रेस की सरकार के द्वारा घोषणा पत्र मे बेरोजगारों को 2500 रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया गया था लेकिन बेरोजगारों के साथ प्रदेश की सरकार के द्वारा छलावा किया गया।जो अपने वादों से मुकर कर चुनावी माह मे 2500 रुपए दे रही है वो भी अपने कुछ खास चिन्हांकित लोगो को।

इस तरह से प्रदेश सरकार के द्वारा किये गये वादों के अनुसार बेरोजगार भाइयो को 2500×12= 30,000 रुपए एक वर्ष का तथा 30,000×5 वर्ष = 1,50,000 प्रत्येक बेरोजगार भाइयो को मिलने से वंचित कर दिया गया है।प्रदेश की सरकार ने सदन के भीतर हांथ मे गंगाजल लेकर प्रदेश मे शराब बंदी की घोषणा की थी वहीं भूपेश सरकार के द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी मे घर -घर होम डिलवरी के माध्यम से शराब पहुंचाने का ब्यवसाय किया गया, इसी तरह ऐसे कई लोक लुभावन वादे तो किए गए लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया जा सका।जिसे जनता भली भांति जानती है तथा आगामी विधान सभा चुनाव मे ऐसी निकम्मी और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प ले।उक्त बैठक मे भाजपा के उम्मीदवार व पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, बूथ अध्यक्ष मथु केवट, धनंजय नामदेव, सरदार इक़बाल सिंग,सरदार गुरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, विवेक अग्रवाल, मीनू सिंग ,अनुपमा निशि,अलका गांधी, रामधुन जायसवाल, सतीश बड़ेरा, जी पी बुनकर सहित बूथ के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
