खेलकूद में आज लड़के ही नही लडकिया भी आगे हैं। जो स्वर्ण पदक लाकर देश का सम्मान बढ़ाया – विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू।

महासमुंद :- विधानसभा सिरपुर क्षेत्र के ग्राम बंदोरा में युवा ग्रामीण के तत्वाधान में कबड्ड़ी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । इस दो दिवसीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता में विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू शामिल हुआ

वही खिलाडीयो का परिचय प्राप्त किया ।
इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू ने कहा कि खेल में हार जीत नहीं देखते हैं। हारने वाले खिलाड़ी जीतने वाले से महज कुछ कदम पीछे रहते हैं। इसका ये मतलब नहीं होता कि खिलाड़ी खेलना छोड़ दे। इंसान ठोकरें खाकर ही आगे बढ़ता है। प्रयास करना चाहिए कि जितने वाले से भी दो कदम आगे निकल जायें। वही असली खिलाड़ी होता है, जो खेलकूद में आज लड़के ही नही लडकिया भी आगे हैं। जो स्वर्ण पदक लाकर देश का सम्मान बढ़ाया है। खेल से भविष्य सवरता है ।
मंच संचालन होरी लाल पटेल ने किया अपने अनोखा अंदाज से शायरी चुटकुला से सभी दर्शक का मन मोह लिया कार्यक्रम को सफल बनाने में शंकर पटेल, लोकेश साहू, लुकेश ध्रुव, गोविंदा ,लेखराज, धनी ,हेमेंद्र, विनोद यादव, अन्य ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।