शीतला माता मंदिर के निर्माण कार्य का विधायक नाग ने किया भूमिपूजन।

बिप्लब कुण्डू

विधायक बोले अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की होगी खरीदी, 2800 रुपए में प्रति क्विंटल धान खरीदेगी सरकार।

पखांजूर-कांकेर :- विधायक अनूप नाग मंगलवार को ग्राम पंचायत सुरेवाही के आश्रित गांव घुमर में शीतला माता मंदिर के निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक नाग के आगमन के पश्चात ग्रामीणों ने रीति-रिवाज से मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया और ग्रामीणों ने अनूप नाग जिंदाबाद के नारे भी लगाए । विधायक नाग ने ग्रामीणों के साथ रीति रिवाज के अनुसार 5 लाख रुपये की लागत से शीतला माता मंदिर के लिए निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात भूमिपूजन किया ।


आम जनता के हितों की रक्षा से बना छत्तीसगढ़ मॉडल-अनूप नाग ने अपने उद्बोधन में आगे बताया की राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी युवा मितान क्लब, गोधन योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमि कृषि मजदूर न्याय योजना लघु वनोपज की खरीदी बेरोजगारी दर औद्योगिक विकास छत्तीसगढ़ को माडल जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास का केंद्र बनाया है। इस प्रकार से प्रदेश की सरकार लोगों के लिए काम कर रही है।

वन तथा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी से लाखों परिवारों को रोजगार, समर्थन मूल्य के अलावा धान सहित विभिन्न फसलों के लिए आर्थिक मदद, समर्थन मूल्य पर रिकार्ड मेट्रिक टन धान खरीदी का कीर्तिमान, दो रुपये किलो में पशुपालकों से गोबर खरीदने वाली देश की पहली सरकार हैं और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने की प्रयास भी कर रही है।
अंतागढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश चंदेल, जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल, कुबेर सिंह चुरपाल, गायता लक्ष्मण यादव, पटेल झानूराम बघेल, पांडुराम यादव, जसन देहारी, रज्जू राम नरेटी, देवी सिंह दुग्गा, बैजनाथ उईके, शिवनाथ नेताम, तुलेश्वरी, भगवती नेगी, मानकुंवर यादव, देवत्तीन यादव, जयंती मांझी, रामबत्ती नेगी समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।