छुरा ब्लाक के पंचायत प्रतिनिधि मंडल ‌सांसद को गांव के समस्या से अवगत कराया*

*छुरा ब्लाक के पंचायत प्रतिनिधि मंडल ‌सांसद को गांव के समस्या से अवगत कराया*

*छुरा-मड़ेली* : छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में भी‌ कोरोना महामारी से लोग चिंतित हैं। भीषण गर्मी है, लेकिन ऐसे समय में जल की समस्या आ जाएं तो परेशानी दो गुनी हो जाती है। गरीब तबके के लोग मूलभूत की समस्याओं से तो जूझ रहे हैं। जल के लिए भी जद्दोजहद करना पड़ रहा है।
राजिम विधान सभा क्षेत्र के जिला गरियाबंद अन्तर्गत छुरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मड़ेली के पंचायत प्रतिनिधि मंडल *सरपंच* श्रीमती लक्ष्मी गजेन्द्र ठाकुर, *छुरा जनपद पंचायत के पूर्व जनपद अध्यक्ष*- श्रीमती मीरा वेशनारायण ठाकुर, *मड़ेली पंचायत के उपसरपंच* श्री भीखम सिंह ठाकुर, *सरपंच प्रतिनिधि* श्री गजेन्द्र ठाकुर, *वन समिति अध्यक्ष* श्री धान सिंह ठाकुर, श्री पुरान ठाकुर, श्री दयाराम नागेश(मुरहीपानी छुरा ) ने महासमुंद सांसद श्री चुन्नीलाल साहू से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात कर ग्राम पंचायत स्तर, एवं अंचल में अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्याएं व्याप्त हैं को विस्तार से चर्चा की । जिसमें – छुरा अंचल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बुरी तरह चौपट हो गई है।
अघोषित बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता बहुत परेशान हैं। खेतों में सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने के चलते खेतों में दरारें पड़ने लगी है, वहीं धान के पौधे भी सुखने व मुरझाने लगें हैं,। और टीवी,कूलर,पंखा,फ्रीज सो पीस रह गया है। जिससे- ग्राम-मड़ेली,खड़मा,रानीपरतेवा,कुरेकेरा,कोरासी, ओनवा खैरझिटी लोहझर पण्ड्रीपानी, करचाली, देवसरा,जरगांव,पीपरछेड़ी,गायडबरी, तालेसर, कनेसर, जुनवानी, पंक्तियां,बोईरगांव आदि के किसान परेशान हैं।इन सभी गांवों के किसानों ने नियमित बिजली आपूर्ति करने तथा अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज समस्या बन्द करने की मांग की है, और ग्राम पंचायत मड़ेली में पेयजल समस्या दुर करने के लिए नल-जल योजना के अंतर्गत पानी की समस्या (पानी टंकी की व्यवस्था), सिद्ध बाबा धाम मड़ेली सौंदर्यीकरण, सिद्ध बाबा धाम मड़ेली को मेन रोड से डामरीकरण, सिद्ध बाबा धाम मड़ेली मार्ग में विद्युतीकरण,मुड़ातालाब सौंदर्यीकरण, एवं मिनी क्रिकेट स्टेडियम निर्माण मनरेगा अंतर्गत की मांग की। समस्या का समाधान करने एवं अति शीघ्र पहल करने की बात कही है। उसमें सुधार के लिए बुनियादी ढाचे में बदलाव की आवश्यकता है। इसके लिए ग्राम पंचायत मड़ेली सरपंच श्रीमती लक्ष्मी गजेन्द्र ठाकुर, एवं उनके प्रतिनिधि मंडल ने माननीय श्री चून्नी लाल साहू से सौजन्य मुलाकात की। श्री साहू ने कहा कि केन्द्र सरकार योजनाएं बना सकती है लेकिन उसको लागू करने का काम राज्य सरकार का है। ग्राम में किसान चौबीस घंटे मेहनत करता है लेकिन अपने छोटे से काम के लिए भी उसको सरकारी विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं। देश की अस्सी प्रतिशत जनता गांवो में रहती है, बिना इसके विकास के देश का विकास संभव नहीं है। प्रदेश में सचिवालय की तरह हर ग्राम पंचायत में एक सचिवालय की स्थापना होनी चाहिए।
उक्त बातें केन्द्र सरकार के ग्राम्य विकास सांसद श्री चुन्नीलाल साहू ने ग्राम पंचायत मड़ेली सरपंच श्रीमती लक्ष्मी गजेन्द्र ठाकुर को कहा कि ग्राम विकास के लिए केंद्र सरकार 231 से ज्यादा योजनाएं संचालित कर रही है लेकिन वह गांवों तक नहीं पहुंच पा रही है।
सांसद श्री साहू जी इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए समस्याओं का समाधान शीघ्र ही पहल करने की बात कही है। और तुरंत ही बिजली विभाग के बड़े अधिकारी से फोन पर बात कर अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या को शीघ्र पहल करने निर्देश दिए। ताकि किसानों के ऊपर जो चिताएं की बादल है वो जल्द छट जाए। *जल ही जीवन है*