*जिला कांग्रेस कार्यलय महोबा (उत्तरप्रदेश) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुई बैठक

मुकेश कश्यप@महोबा:-आज जिला कांग्रेस कार्यालय महोबा (उत्तरप्रदेश) में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक आहूत किया गया जिसमें बसपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत और उनके साथियों ने जिला प्रभारी नीलम चंद्राकर और जिला अध्यक्ष तुलसीदास लोधी और समस्त कार्यकर्ताओ के समक्ष काँग्रेस प्रवेश किया । उसके बाद जिला प्रभारी नीलम चंद्राकर ने महोबा जिला के 14 जिला पंचायत क्षेत्रो के प्रत्याशी चयन प्रक्रिया की चर्चाएं प्रारंभकी । जिसमें महोबा जिला के सभी कांग्रेस कार्यकर्तों ने अपनी बात रखते हुए संगठन की मजबूती के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने की बात कही । उसके बाद बैठक खत्म होने के उपरांत जिला पंचायत क्षेत्रो की दौरे कार्यक्रम के लिए रवाना हुए ।
आज की बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी नीलम चंद्राकर , जिला अध्यक्ष तुलसीदास लोधी , अजीज खान , चंद्रशेखर आहेरवार , अमृत आहेरवार , भगवान दास आहेरवार , प्रमोद कुमार सोनी , रामकुमार सोनी , रामकिशोर सोनी , महेश आहेरवार , कुंवर राकेश सिंह जिला महासचिव , नारायण सिंग पटेल , डॉ प्रमोद कुमार , मनोज कुमार वर्मा , डॉ राकेश सिंह , संतोष कुमार धुरिया ,योगेश साहू पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष , चंद्रप्रकाश देवांगन युवा कांग्रेस सचिव , योगेश साहू एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष , मनीष साहू सोशल मीडिया प्रभारी एनएसयूआई भी उपस्थित रहे सहित महोबा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता उपस्थित थे
