वैज्ञानिक तसर कृमिपालन से हितग्राहियों ने किया 38,500 रुपये का लाभ अर्जित

बीजापुर – शासकीय कोसा बीज केंद्र गुदमा के हितग्राही श्री मुन्ना एवं श्री उद्दे ने तसर रेशम उत्पादन के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। दोनों हितग्राहियों द्वारा 700 स्वस्थ डिम्ब समूहों का वैज्ञानिक पद्धति से कृमिपालन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 12,840 नग तसर कोसे का उत्पादन प्राप्त हुआ।

इस उत्पादन से हितग्राहियों को लगभग 38,500 रुपये का लाभ अर्जित हुआ। यह उपलब्धि तसर कृमिपालन के माध्यम से ग्रामीण हितग्राहियों की आय में वृद्धि तथा स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। तसर रेशम पालन से प्राप्त इस सफलता ने यह साबित किया है कि वैज्ञानिक तकनीकों एवं उचित देखरेख को अपनाकर हितग्राही कम समय में बेहतर उत्पादन एवं आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।