*मोहन लालवानी व नीशु चन्द्राकर को मिला उत्तरप्रदेश जिला व जनपद पंचायत चुनाव का प्रभार*
मुकेश कश्यप@धमतरी:- छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गिरिश देवांगन जी अध्यक्ष खनिज निगम रायपुर,कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम रायपुर ,संगठन सह प्रभारी चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में होने वाली जिला पंचायत व जनपद पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रयागराज (गंगापार) व जिला प्रयागराज (यमुनापार) का प्रभार पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर को दिया गया है।प्रयागराज गंगा व प्रयागराज यमुना में 92 जिला पंचायत क्षेत्र है।दोनो प्रभारी अपनी टीम के साथ उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हो गया है।
इनके साथ ग्रामीण उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय,महामंत्री ग्रामीण युराज शर्मा,नगर निगम एल्डरमैन अरुण चौधरी,जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कृष्णा मरकाम ,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष उदित नारायण साहू ,विधानसभा महासचिव राजेन्द्र चन्द्राकर ,मुन्नू गजेंद्र ,संजय साहू सहभागी बनेंगे।
