घर बाजा नहीं बजाया है… तुझे किसी के घर बाजा नहीं बजाने दुंगा… जो करना है करले कहकर धमकी

घर बाजा नहीं बजाया है… तुझे किसी के घर बाजा नहीं बजाने दुंगा… जो करना है करले कहकर धमकी

खल्लारी।खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम आमाकोनी में बाजा नहीं दुंगा तुझे जो करना है करले कहकर धमकी देने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने बताया कि पोखन लाल मोंगरे 10 मार्च 2021 को अपने बैंडपार्टी के साथ अपने ही गांव के श्याम लाल निषाद के घर उसकी बेटी की शादी में बाजा बजाने गया था, रात करीबन 9-10.00 बजे उसके समाज के चपरासी (छडीदार) गणेश जगत के द्वारा श्याम लाल निषाद के घर उन लोगो को बुलाने आया। फिर वे सब समाज के सामाजिक भवन गये जहां पर बाजा नहीं बजाने का समाज द्वारा निर्णय लिया गया फिर वे लोग बाजा नहीं बजाये. जहां से पोखन के बाजा को गांव के जितेन्द्र ठाकुर उसके घर से ले जाकर श्याम लाल निषाद के यहां बजा रहे थे.
इसके बाद 11 मार्च को महाशिवरात्रि कार्यक्रम में सुबह 4.00 बजे बाजा बजाना था इसलिए पोखन बाजा मांगने वह डगेश्वर पटेल, योगेश मांगरे के साथ, श्याम लाल निषाद के घर गया, जहाँ श्याम लाल निषाद का भाई श्याम कुमार निषाद सब के सामने मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए बाजा नहीं दुंगा तुझे जो करना है करले तोला देख लुहुं कहकर धमकी देते हुए, तु मेरे घर बाजा नहीं बजाया है तुझे किसी के घर बाजा नहीं बजाने दुंगा, कहकर उसे अपमानीत किया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC, 3(1)(ध)-SCH पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।