*समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र फिंगेश्वर में करोना जैसे गंभीर बिमारी का मजाक
*जनसंघ के जिला अध्यक्ष तेजराम साहू का स्वास्थ्य विभाग पर निशाना*
परमेश्वर कुमार साहू,2 अप्रैल 2021

आज समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र फिंगेश्वर में कोहराम तब मचा जब सैकड़ों लोग वैक्सीन लगाने एक साथ टूट पड़े । समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र फिगेंश्वर के नजारा तस्वीरें देखकर आसानी से लगाया जा सकता है कि करोना जैसे गंभीर बिमारी को कितने गंभीरता से लें रहे हैं
जनसंघ के जिला अध्यक्ष तेजराम साहू का स्वास्थ्य विभाग पर निशाना*
बिना किसी तैयारी के सभी आसपास गांवों के लोगों को बिना व्यवस्था वैक्सीन लगाने की होड़ मच गई। लोग समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बिना वैक्सीन लगाये दोपहर धुप में ही वापस आ रहें हैं आखिर ऐसी स्थिति निर्मित कैसे हो रहा है बिना तैयारी क्यों वैक्सीन लगाने लोगों को बुला रहे हैं करना क्या चाह रहा है स्वास्थ्य विभाग लोगों के जीवन से खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं
ना लोगो के बीच दूरी, ना बैठने का इंतजाम , प्रशासन कि नाकामी व अव्यवस्था लोगो को मौत के नजदीक ला रही है एक तरफ करोना वैक्सीन को राहत समझा जा रहा है तो वहीं तरफ इससे लगाने के लिए कोरॉना को खुला आमंत्रण जैसे है। जबकि करोना अभी फिगेंश्वर सहित आस पास के क्षेत्र में बहुत तेजी से बढ़ रहें हैं फिर स्वास्थ्य विभाग फिगेंश्वर की लापरवाही सामने आ रहे हैं आखिर इसके जिम्मेदार कौन
स्वस्थाय विभाग या आमजनता प्रशासन की ये नाकामी
कारोना को बढ़वा दे रहा है। एक तरफ सरकार करोड़ों अरबों रुपए खर्च कर रहे हैं ताकि आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों सकें जनसंघ के जिला अध्यक्ष तेजराम साहू ने आगे और कहा हम शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि वैक्सीन सभी को लगे और नियमतः लगे आम जन को इस तरह किसी भी प्रकार से परेशानी न हो बल्कि सही और अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई जाए जो जन हित में हो
