वैक्सीनेशन को लेकर ग्राम स्तर पर हुई मुनादी
45 साल और उससे अधिक की उम्र के लोग वेक्सीन को लेकर उत्साहित

कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुआ टीकाकरण
रायपुर । पैंतालीस वर्ष से अधिक की उम्र के लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचने के लियें आज से वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। हालांकि रायपुर जिले मके लोगों में इसको लेकर काफी उत्साह नजर आया लेकिन फिर भी लोगों को टीका लेने के लिए जागरूक करने के लिए प्रशासन ने कई दूर-दराज के गाओं में मुनादी भी कारवाई|
दूसरी ओर टीकाकरण केंद्रों में आगंतुकों के लिए टेंट और कुर्सियों की व्यवस्था भी की है। जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था, उनकी अस्पतालों की तरफ से पूरी सहायता की गई ।
ग्राम भटगांव के सरपंच अरुण कुमार (52) कहते हैं:“जिस दिन मुझे पता चला के 45 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को कोविड-19 से सुरक्षा का वैक्सीनेशन किया जाएगा उसी दिन मैंने ठान लिया था कि मैं अपने परिवार के उन सभी सदस्यों का वैक्सीनेशन करवाऊंगा जो 45 वर्ष से अधिक उम्र के है। आज मैं और मेरी पत्नी ने खोरपा के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में आकर कोविड-19 से सुरक्षा के लिए टीकाकरण करवाया है ।‘’
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल ने बताया कि ’वैक्सीनेशन के लिए योग्य लोग लगातार टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामले पूरी दुनिया सहित भारत में फिर बढ़ रहे हैं। इस समय सभी को सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक हो गया है। वैक्सीनेशन को लेकर विभाग द्वारा तैयारियां जोर शोर से की गई थी । साथ ही ग्राम स्तर पर मुनादी विशेष रूप से करवाई गई ताकि लोगों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के बारे में जानकारी भी हो जाए जिससे टीकाकरण कराने के समय उन्हें भटकना न पड़े । मुनादी के माध्यम से लोगों को बताया गया कि कोविड-टीकाकरण केंद्र में अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, के साथ पहुंचकर कोविड-19 के टीकाकरण का रजिस्ट्रेशन करवाकर टीकाकरण अवश्य कराएं, उन्होंने बताया ।
डॉ.बघेल ने कहा “विभाग ने सभी पात्र लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 45 साल से अधिक के ऐसे व्यक्तियों जिन्हे अन्य कोई गंभीर बीमारी जैसे किडनी रोग, डायबिटीज, कैंसर, सांस की तकलीफ और हृदय की बीमारी है, उन्हे खास ध्यान रखने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से अपील की है कि मास्क लगाएं, लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखें तथा अपने हाथों की बार-बार सफाई करते रहे। अगर कोई भी कोरोना के लक्षण दिखते हैं या नए लक्षण जैसे अचानक कमजोरी आना या थकान लगना तो तुरंत कोरोना की जांच कराएं। कोरोना जांच कराना अपने लिए जरूरी तो है साथ ही अपने परिवार या अन्य लोगों के लिए भी जरूरी है।
———————-
