*मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नाम को देश के चुनिंदा 100 ताकतवर हस्तियों में 26वे नम्बर पर सूचीबद्ध किया जाना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात:तारिणी चन्द्राकर*
मुकेश कश्यप@कुरुद:-धमतरी जिला पंचायत सभापति एवं महिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर ने अंग्रेजी अखबार समूह द्वारा विभिन्न मापदंडों के आधार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम को देश के चुनिंदा 100 ताकतवर हस्तियों में से 26 में नंबर पर सूचीबद्ध किए जाने को पूरे छत्तीसगढ़ व कांग्रेस पार्टी के लिए गौरव की बात कही है।उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया और ट्विटर के माध्यम से बधाई दी है।
तारिणी जी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस उपलब्धि के लिए अपने बधाई संदेश ने कहा है आप छत्तीसगढ़ का गौरव हो ,आप पर पूरे कांग्रेस पार्टी को नाज है।पूरे देश में आज जिस तरह से राजनीति को कुछ लोग विपरीत दिशा में ले जाकर लोकतंत्र को धूमिल करने तुली है,इस दौर में आपकी यह उपलब्धि निश्चित तौर पर भारतीय राजनीति में एक स्वच्छ परंपरा को जन्म देगी, साथ ही साथ आपकी उपलब्धि के पायदान में 26 से एक नंबर तक ले जाने बलवती प्रदान करेगी।
श्रीमती चंद्राकर ने कहा देशभर में 11 राज्यों के मुख्य मंत्री और कई केंद्रीय मंत्री को पीछे छोड़ कर जिस तरह से लोकप्रियता के शिखर को छुआ है निश्चित तौर पर आपके द्वारा किए कार्यो का देश के अन्य राज्यों भी इसका अनुसरण जरूर करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद से आपका पूरा फोकस छत्तीसगढ़ के गांव गरीब किसान और आदिवासी रहा है आपने अपने कार्यों के बलबूते ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का अनुकरणीय कार्य किए हैं।यह आपकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि आपने ना सिर्फ गौठान बनाएं वर्मी कंपोस्ट गांव कास्ट बनाकर बल्कि उन्हें आजीविका केंद्र के रूप में विकसित भी किया है। इसी तरह गोधन योजना के तहत सरकार के द्वारा गौ पालकों को और लोगों से 2 रुपए किलो में गोबर खरीद कर लोगों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की इस योजना के तहत अब तक 78 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। आदिवासी इलाकों और वन क्षेत्रों में होने वाले वन औषधि की खरीदी के साथ ही तेंदूपत्ता संग्रहको को ₹4000 प्रति मानक बोरा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
