मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष बने शुभम अग्रवाल

 

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष बने शुभम अग्रवाल

आनंद भोई बसना।अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच बसना का अध्यक्ष शुभम अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। शुभम अग्रवाल समाज के लिए समर्पित युवा है वह सामाजिक एवं जनहित के कार्य मे हमेशा तत्पर्य रहते हैं।मारवाड़ी युवा मंच में शुभम अग्रवाल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल उपाध्यक्ष एवं सचिव के रूप में अविनाश अग्रवाल को नियुक्त किया गया है उक्त नियुक्ति से अग्रवाल सभा बसना के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल,सुमित अग्रवाल,राजकुमार अग्रवाल,राहुल अग्रवाल,सुरेश अग्रवाल,सांवर अग्रवाल एवं इनकी नियुक्ति पर युवाओं ने बधाइयां शुभकामनाएं दी है।