सुरेन्द्र मिनोचा
चिरमिरी :- मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने हल्दीबाड़ी के पंजाब नेशनल बैंक के पास गुरुवार की संध्या पत्रकार वार्ता कर स्थानीय भाजपा के चिरमिरी मण्डल अध्यक्ष रघुनंदन यादव एवं पूर्व मंडल महामंत्री राजेश सिंह उर्फ़ मुन्नू सिंह का एक ऑडियो क्लिप जारी करते हुए भाजपा नेताओं के ऊपर कोल माफिया से सांठगांठ कर उनसे बड़ी रकम की उगाही के साथ दो बोतल शराब की व्यवस्था लेने का आरोप लगाया है।आडियो क्लिप में भाजपा के चिरमिरी मण्डल अध्यक्ष रघुनंदन यादव साफ तौर पर कोयला माफिया से 2 लाख रुपये की मांग करते सुने जा रहे है।वही कोयला माफिया द्वारा पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल को एक लाख रुपये का भुगतान कर देने की बात कही जा रही है।

इसी आडियो क्लिप में भाजपा के मण्डल महामंत्री उक्त कोल माफिया से दो बोतल शराब की मांग करते हुए भी सुने जा रहे है ।इस आडियो क्लिप के जारी होने के बाद से पूरे मनेन्द्रगढ़ विधानसभा में हड़कंप मच गया है।कल तक जो भाजपा के नेता कांग्रेस के विधायक के ऊपर खुलेआम भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे थे उनकी सावन पर्व में बरात तक निकाली थी,आज वे नेता इस मुद्दे पर मुह छिपाते फिर रहे है और कोई भी बयान देने से बच रहे है।इस ऑडियो क्लिप में साफ तौर पर सुना जा रहा है कि बात चीत करने वाले दोनों व्यक्ति कौन है, चिरमिरी के लगभग सभी प्रचलित चौक चौराहो से लेकर हर पान ठेले ,चाय की दुकान सार्वजनिक स्थल इस बात को जानता है की ऑडियो क्लिप में बात करने वाले की आवाज शहर के किस व्यक्ति से मेल खा रही है।

इस ऑडियो क्लिप में स्वयं वर्तमान भाजपा मंडल के अध्यक्ष पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल का नाम ले रहे है और वह खुद भाजपा मंडल को पैसे देने की बात कर रहे है।
बहरहाल आगामी दो से तीन माह के पूर्व होने वाले विधानसभा चुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगा ये तो पता नहीं। पर कोल नगरी में कोयले की तस्करी कर अपने कपड़ो के साथ अपनी जेबों में भी कालिख लगाने वाले बड़े बड़े नेता अब अपना मुंह छुपाते फिर रहे है।सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की संध्या तक भाजपा चिरमिरी मंडल के ऊपर प्रदेश संगठन के द्वारा बड़ी कार्यवाई की हलचल से पूरे शहर में बातों का बाजार गर्म दिखाई दिया।अब देखना यह होगा कि इस बड़े आरोप पर विपक्ष की भूमिका में बैठी भाजपा इस ऑडियो को झूठा या सच्चा साबित कर पाती है ।
