ब्रह्माकुमारीज सेंटर डभरा ने मनाया रक्षा बंधन पर्व।

डभरा:- भाई बहनों के प्रेम का पवित्र उत्सव रक्षा बंधन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र डभरा द्वारा गरिमामय माहौल में उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी बेबी बहन ने क्षेत्रीय विधायक राम यादव के कलाई पर राखी बांधा और उनके मंगल मय जीवन की कामना किया तो वहीं विधायक राम ने ब्रह्माकुमारी बहनों को भेट देकर ब्रह्माकुमारीज के आग्रह पर हमेशा मदद के लिए खड़े रहने का वादा किया। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर केंद्र संचालिका बी के बेबी के साथ बी के रेखा बहन ने तहसीलदार रविशंकर राठौड़, थाना प्रभारी नरेंद्र यादव, कर्मचारी संघ अध्यक्ष यशवंत पटेल के साथ ही गांव से आए भाइयों को आज राखी बांध कर उनके बेहतरी की दुआएं की तो वहीं सेंटर से जुड़े भाईयों ने बहनों के साथ सदा सहयोग करने का संकल्प लिया।