
आयोग ने सामाजिक बहिष्कार समाप्त कराया।
महासमुंद :- राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य डॉ. अनिता रावटे ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष महासमुंद मे महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रस्तुत प्रकरणों पर जनसुनवाई की। छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ- किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज प्रदेश स्तर में 206 वीं एवं जिला स्तर में 6 वीं नम्बर की सुनवाई हुई। महासमुंद जिला की आज की जनसुनवाई में कुल 37 प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गए थे। जिसमें 12 प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया, 03 प्रकरण जांच हेतु दिया गया तथा 08 प्रकरण रायपुर स्थानांतरण किया गया एवं बाकी के प्रकरण विचाराधीन है।सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में अनावेदक हर बार समझौता करने की बात से मुकर जाता है तथा आवेदिका को भरण पोषण नहीं देता है और मारपीट करता है। अनावेदक गांव का सरपंच है जो अपने पत्नि व बच्चे को कोई भी सहयोग नहीं करता है। आयोग द्वारा आज अंतिम समझाईश दिया गया। 1 सितम्बर 2023 को अनावेदक को आयोग कि सदस्य डॉ. अनिता रावटे, डी.एस.पी. महासमुंद, काउंसलर सखी सेंटर एवं संरक्षण अधिकारी नवा बिहान के समक्ष आवेदिका को 5 लाख रूप्ए देगा। पत्पश्चात आयोग को रिपोर्ट मिलने पर प्रकरण नस्तीबद्व किया जाएगा।अन्य प्रकरण में 24 महिलाओं द्वारा आयोग में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया जिसमें आज सुनवाई की गई। जिसमें अनावेदकगणों ने संयुक्त रूप से दो अलग-अलग फायनेंस कंपनी से आवेदिका गणों का आधार एवं थम लगवाकर करीब 1 करोड़ रूपए की ठगी किया। आयोग ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डी.एस.पी. महासमुंद को जांच हेतु कहा गया। आयोग को रिपोर्ट मिलने पर प्रकरण की आगे की कार्यवाही कि जाएगी।अन्य प्रकरण में आवेदिका के पति की मृत्यु डेढ़ पूर्व हो चुकी है।
