
रायपुर :- मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज सह शिक्षा पॉलिटेक्निक कॉलेज, रायपुर में आयोजित प्लेसमेंट कैंप में आए युवाओं के साथ वोटर हेल्पलाइन एप की उपयोगिता एवं विवेकपूर्ण मतदान के विषय में चर्चा की गई। उन्हें शत प्रतिशत

मतदान के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.के. जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी, उपसंचालक रोजगार ए. ओ. लोरी, रोजगार अधिकारी एवं सहायक संचालक कौशल विकास केदार पटेल, चुन्नी लाल शर्मा सहित अधिकारी उपस्थिति थे l
