
देवभोग – विद्या भारती सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वाधान विगत 5 अगस्त 2023 को राज्य स्तरीय ऑनलाइन स्पोकन इंग्लिश सिंगल ऑर डुअल प्रेजेंटेशन चैम्पियनशीप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था तथा रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन के माध्यम से दिनांक 13 अगस्त 2023 को किया गया। छत्तीसगढ़ प्रांत से कुल 57 सरस्वती शिशु मंदिरों से प्रतिभागिता की । प्रत्येक विद्यालय से एक वीडियो ऑनलाइन प्रेषित किया गया था।
उक्त प्रतियोगिता में हमारी संस्था सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवभोग से कक्षा नवम से भै.अविनाश निर्मलकर, कृष्णा कश्यप, मुकेश मरकाम एवं भूपेश नागेश ने प्रतिभागिता कर ग्रुप प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया और पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत में चौथा पोजीशन प्राप्त कर टॉप -5 में जगह बनाया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। यह चारों विद्यार्थी शुरुआत से ही मेधावी छात्र रहे हैं। इन विद्यार्थियों को अभ्यास कराने एवं मार्गदर्शन करने में विद्यालय के स्पोकन इंग्लिश टीचर आचार्य हेमंत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय संचालन समिति (लंकेश्वरी बालसंस्कार समिति) के सुधीर भाई पटेल, लक्ष्मी नारायण अवस्थी ,तस्मित पात्र, विजय मिश्रा ,सूर्यमन यादव ,राजेश अग्रवाल ,रामकुमार नागेश, विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र साहू प्रधानाचार्य मनोज रघुवंशी एवं समस्त आचार्य एवं दीदियों ने शुभकामनाएं प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख राजकुमार यादव ने दी है।
