कलेक्टर  आकाश छिकारा ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा l 

गरियाबंद,:- कलेक्टर  आकाश छिकारा ने आज सवेरे 8 बजे संयुक्त जिला कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  छिकारा ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर

अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर  तीर्थराज अग्रवाल, नवीन भगत, एसडीएम  भूपेन्द्र साहू, डिप्टी कलेक्टर  टी.आर. देवांगन, कोषालय अधिकारी बी.के. तिवारी सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर निवास में भी किया गया ध्वजारोहण – कलेक्टर  आकाश छिकारा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया।  छिकारा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश को  आजाद कराने में उनके योगदान के लिए नमन किया। इस अवसर पर  कलेक्टर निवास में कार्यरत अधिकारी – कर्मचारीगण मौजूद रहे।