
बचेली :- स्व.महेंद्र कर्मा बस्तर टाईगर के ज्येष्ठ पुत्र स्व. दीपक कर्मा के स्मृति में बुधवार को बचेली नगर के के.वी.स्कूल मैदान में यूथ बॉयज बचेली, रेबेल्स फुटबाल क्लब और युवा एकता मंच के नेतृत्व में 9-ए साइड फ्लूड लाइट फूटबॉल सुपर लीग सीजन 01 का फाइनल मैच डॉमिनेटर विरुद्ध मां दंतेश्वरी की टीम के मध्य खेला गया। जिसमे डॉमिनेटर ने मां दंतेश्वरी की टीम को 6/1 से हरा कर जीत हासिल की, इस टूर्नामेंट में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिनमें डॉमिनेटर और मां दंतेश्वरी फाइनल तक पहुंची।इस फाइनल मैच में मुख्य अथिति के तौर पर युवा एकता मंच के संस्थापक सुजीत कर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अथिति के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष युवा एकता मंच के अध्यक्ष अमित तामो, BTOA सचिव गौरांग शाह, AMNS से डॉ तेज प्रकाश जी NMDC के प्रतिनिधि मंडल कांग्रेस के कार्यकर्ता इत्यादि सामिल रहे।विजेता टीम को ट्रॉफी सही 20,000 नगद इनाम और दूसरे नंबर पर रही टीम को 15,000 नगद इनाम सहित ट्रॉफी जिया गया। इसके अतिरिक्त और भी बहुत सारे इनाम घोषित थे जो प्रदान किए गए।
