राजपुर के ग्रामीणों ने शिक्षक की मांग को लेकर बीईओ को दिया आवेदन l 

मगरलोड :- 26 जून से शिक्षा सत्र प्रारंभ होने वाली है। ब्लॉक के अधिकांश स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में विषय शिक्षक नहीं है। जिसके चलते विकासखंड की शिक्षा गुणवत्ता में गिरावट हो रही है। 22 जून को ग्राम राजपुर के ग्राम विकास समिति व पालक समिति ने बच्चों की भविष्य को देखते हुए शिक्षक की मांग को लेकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित आवेदन दिए है। ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक रूद्र नारायण साहू को अतिशेष होने की वजह से शासकीय माध्यमिक शाला सोनझरी में संलग्न किया गया था। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने 28 अप्रैल को आदेश जारी किया गया था कि अतिशेष शिक्षकों को अपने मूल शाला जाने के लिए कार्यमुक्त किया गया था। किंतु शिक्षक रूद्र नारायण साहू ने अभी तक अपनी मूल शाला राजपुर में ज्वानिंग नहीं दी है। जो विकास खंड शिक्षा अधिकारी के आदेश की आवेलहना हो रही है। उक्त शिक्षक की मूल शाला में वापसी की मांग की है। ग्रामीणों ने आगे बताया कि शासकीय माध्यमिक शाला में अंग्रेजी विषय के शिक्षक का पद रिक्त है। अंग्रेजी विषय की शिक्षक नहीं होने से विषय की पढ़ाई निरंतर नहीं हो पा रही है। बच्चे अंग्रेजी विषय में कमजोर हो रहे है। अति शीघ्र माध्यमिक शाला में अंग्रेजी विषय शिक्षक की पदस्थापना की मांग किया गया है। आवेदन देते हुए पूर्व सरपंच विजय यदु, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष पूनमचंद सिन्हा, पवन निषाद, यादराम साहू, राजू साहू शामिल रहे। इस संबंध में विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनीष ध्रुव ने बताया कि अति शीघ्र एक शिक्षक की व्यवस्था करने की आश्वासन दिया है।