
कोपरा :- तुम्हारे प्रयास से ऊंचा हुवा कुल का गौरव, तुम्हारा प्रयास ही रहा कि विद्यालय के मुकुट में तुम हो कुंदन से तपे हुवे सौरव, तुमने पूरी की जो थी तुमसे, सबकी आस, सफलता पर बहुत बहुत बधाई बेटा हेमप्रकाश, विद्यालय स्थापना के उपरांत प्रतिवर्ष भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली पूरी तरह से आवासीय सह शिक्षा, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से संबद्ध शिक्षण परियोजना के अंतर्गत प्रवेश परीक्षा जिसे हम नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के नाम से जानते है, में इस वर्ष भी मास्टर हेमप्रकाश पटेल का चयन हुवा है यह विद्यालय परिवार के साथ साथ पिता जितेंद्र कुमार पटेल एवम माता सुमन पटेल, पूरे परिवार सहित कोपरा नगर के लिए भी गौरव का विषय है। मेधावी हेमप्रकाश की इस सफलता पर हेमप्रकाश सहित पूरे परिवार, नगर एवम गुरुजनों को बहुत बहुत बधाई, एवम बाबू हेमप्रकाश के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाये।
