पुलिस की बड़ी कार्यवाही धारा 34, 2 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर l 

गुरूर :- पुलिस को सूचना मिला कि नवीन कालेज के पास रोड मे एक व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर आने जाने वाले लोगो को शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम आरोपी मुकेश पटेल पिता दयाराम पटेल उम्र 30 साल सा. सोरर थाना गुरूर छ.ग. का रहने वाला बताया, जिसकी तलाशी लेने पर उक्त आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी मे 100 पौवा देशी प्लेन शराब मिला जिसे गवाहो समक्ष जप्त कर आरोपी को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ़तार किया गया। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका -निरीक्षक भानुप्रताप साव, सउनि. कुलेश्वर यादव, प्र.आर. राजेश टंडन, आरक्षक संजय साहू, टोकेश्वर देवांगन, दीपक तिवारी, प्रवीण राजपूत का विशेष योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी,मुकेश पटेल पिता दयाराम पटेल उम्र 30 साल सा. सोरर थाना गुरूर छ.ग. l