गायत्री परिवार द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम 1 जुलाई से, गुरु पूर्णिमा में आयोजन किया जा रहा है।

तखतपुर :- गायत्री परिवार शाखा तखतपुर द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीन दिवसीय रचनात्मक कार्यक्रम आयोजन किया गया है, 1 जुलाई प्रथम दिवस तखतपुर में निशुल्क व्यक्ति परिवार एवं समाज निर्माण। युग निर्माण के प्रकाशित युग साहित्य का निशुल्क स्वाध्याय हेतु वितरण किया जावेगा। द्वितीय दिवस ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी साहू समाज के सामुदायिक भवन निगार बंध रोड में होगी जिसमें प्रातः 1:00 कुंडी यज्ञ संस्कार होंगे 12:00 बजे से 2:00 बजे तक अमृता सेन प्रसाद वितरण 2:00 से 4:00 तक ब्लॉक की स्तरीय गोष्ठी होगी प्रदीप कौशिक जिला समन्वयक साधु राम कौशिक ब्लॉक समन्वयक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे संध्या पौधारोपण एवं कार्यक्रम का समापन होगा,तृतीय दिवस संध्या 5:00 बजे कैलाश नगर में दीप महायज्ञ का आयोजन से पूर्णाहुति होगी तखतपुर ब्लॉक गायत्री परिवार के सभी परिजनों से बड़ी संख्या में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी गायत्री परिवार तखतपुर नारायण प्रसाद पाली ने दी है।