
संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड
मगरलोड :- 15 जून को मगरलोड ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसदा नं 1 के नेत्र रोग विभाग से नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी देवेंद्र कुमार साहू द्वारा मोतियाबिंद से ग्रसित 07 मरीजों का चयन कर मोतियाबिन्द ऑपरेशन हेतु धमतरी जिला चिकित्सालय भेजा गया। जिसमें से ग्राम हसदा, खिसोरा, बोड़रा, से है डी के साहू द्वारा लगातार नेत्र जांच संबंधी शिविर लगाकर आंखों के बचाव एवं उपचार हेतु अपने क्षेत्र में सुविधा दिया जा रहा है साहू ने दैनिक अजय उजाला के संवाददाता को बताया कि मोतियाबिंद कोई बीमारी नहीं है यह तो उम्र के पड़ाव के हिसाब से सभी को होता है जिसका इलाज मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा के द्वारा समय रहते करा लेने से आंख की रोशनी वापस आ जाती हैं यह ऑपरेशन धमतरी जिला चिकित्सालय में निःशुल्क किया जाता है। पी एच सी हसदा सेक्टर स्टाफ एवं मितानिनो का विशेष सहयोग रहा।
