गांजा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, लगभग 1100000 रुपए मूल्य का 110 पैकेट गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जप्त।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले की खड़गवां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है,वहीं तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जप्त कर लिया गया है। उपरोक्त संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14.06.2023 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद कलर की स्कार्पियो पेन्ड्रा गौरेला मरवाही थाना पसान की तरफ से गांजा लोड कर तस्करी करने हेतु खड़गवां तरफ आ रही है।

सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रामगोपाल गर्ग,पुलिसअधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व अति० पुलिस अधीक्षक एमसीबी निमेश बरैया के निर्देशानुसार तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह के नेतृत्व में कई टीम बनाकर अलग अलग रास्ते मे घेराबंदी करने हेतु स्टाफ रवाना किया गया।मेन रोड खड़गवां बिलासपुर मार्ग पर हाई स्कूल के सामने से एक सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन क्र.सीजी 12 एल 0786 को आते देखा गया जिसे एक टेलर वाहन खड़ा कर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया,परंतु स्कार्पियो का चालक गाड़ी मोड़कर हाई स्कूल के बगल से कालेज के तरफ मोड़ कर जंगल की तरफ भागने लगा।जिसे पीछा कर गवाहों के साथ वाहन को रोका गया, इस दौरान एक युवक चलती गाड़ी से कूदकर भागने में कामयाब हो गया,वहीं भाग रहे दूसरे युवक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया,जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पप्पू सिंह उफ बबलू पिता मनबोध उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम भालूमाड़ा का रहने वाला बताया,पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह और राजेश साहू दोनो उडीसा के सोनपुर से राहुल से गांजा खरीद कर लोड कर मध्य प्रदेश ले जा रहे थे,रास्ते में पेन्ड्रा तरफ पुलिस की घेराबंदी होने के कारण खड़गवां तरफ से निकल रहे थे। गवाहों के समक्ष आरोपी से एक स्कार्पियो में लोड 110 पैकेट गांजा कीमत लगभग 1100000 रूपये एवं एक स्कार्पियो वाहन क्र. सीजी 12 एल 0786 कीमत लगभग 12 लाख रूपये कुल 23 लाख रूपये की सम्पति को जप्त कर धारा 20 (B) NDPS ACT में निहित प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा एक आरोपी राजेश साहू को पुलिस तलाश कर रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिह, सउनि ओम प्रकाश जायसवाल, प्र.आर. सुखलाल खलखो, प्र.आर. इस्तयाक खान, आर.धर्मेंद्र पटेल, रवि शर्मा, विनोद सिंह, मो० आजाद,अनिल यादव, हरीश शर्मा, कन्हैया लाल,इलियाजर तिर्की,जितेन्द्र ठाकुर एवं सै. विनय श्याम, अशोक कुमार का सराहनीय योगदान रहा।