
राजिम :- जेन्डर प्रशिक्षण के लिए प्राप्त राशि की गबन की खुलासा हुआ। जाँच के बाद दोषी अधिकारियो को राशि रिकबरी की आदेश विभाग से प्राप्त। रिकबरी नहीं करने पर एफ आई आर करने का ऐलान। 9,31, 425 रुपया की घोटाले की जबरदस्त खुलासा विकास खंड फिंगेश्वर की। सुरभि महिला कलस्टर बासीन के अंतरगत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” योजना मे जेंडर एफ एन एच डब्लू प्रशिक्षण हेतु 9,31,425 रुपया का शासन दुवारा दिया गया था। जिसको उक्त प्रशिक्षण उपयोग न कर कुछ नामचीन अधिकारियो, कर्मचारियों एवं कलस्टर पदाधिकारियो दुवारा 9,31,425 रुपयों को ग्राम रक्शा, ग्राम संगठन के अंतरगत शीतला माता स्वा. सहयता समूह के अध्यक्ष सवित्री निषाद पति टीकम निषाद, सचिव लता निषाद दुवारा तीन कस्तो मे ग्रामीण बैंक बासीन से फर्जी रफ कॉपी मे प्रस्ताव बनाकर दिनांक 11/ 02/ 2022 को 400000 लाख रुपया अहरण कर स्वाति साहू लेखापाल के कहने पर पी आर पी राकेश दीवान के हाथो दिया गया। दिनांक 14/ 02/ 2022 को फिर अध्यक्ष सवित्री निषाद एवं सचिव लता निषाद, फिर से फर्जी तरिके से रफ कॉपी मे प्रस्ताव बनाकर राशि अहरण 2,31,000 को स्वयं कलस्टर के लेखापाल स्वाती साहू के हाथो मे दिया गया। फिर तीसरी बार 19/ 02/ 2022 को अध्यक्ष सवित्री निषाद, सचिव लता निषाद दुवारा फिर से रफ कॉपी मे प्रस्ताव बनाकर 3,00000 लाख रुपया का अहरण कर स्वाती साहू के कहने पर बैंक मित्रा जागेश्वरी विश्वकर्मा को दिया गया। इस तरह दोषी व्यक्तियों दुवारा शासन की राशियों आपस मे चना मुर्रा की भाती बंदर बाँट कर लिए। और जेंडर प्रशिक्षण मे सही उपयोग नहीं किया गया। इस तरह बिहान योजना मे बासीन कलस्टर मे रुपयों की बारे मे चर्चा पर चर्चा होने लगी। फिर पदमा साहू ग्राम रावड की निवासी है!जो उनका कार्यछेत्र ग्राम बासीन ग्राम दुत्काईया, और ग्राम रक्शा को देखती है। इसी बीच ग्राम रक्शा के शीतला माता समूह मे गई!तो पता चला 9,31,425 रुपया के बारे मे, सभी समूह के सदस्य दीदियो को पूछा तो किसी ने नहीं बताया। की वाह राशि कहाँ से और कैसे क्यों डाला। कैसे समूह के खाते अहरण हुआ, अहरण होने के बाद भी समूह के लेखापाल को छोड़कर बाकि शीतला माता समूह के सदस्यों को मालूम नहीं था। पदमा साहू आर बी के बासीन कलस्टर मे जाकर बात रखी तो सभी ईसी सदस्यों ने 9,31,425 रुपयों के बारे जानकारी नहीं है और न ही जेंडर प्रशिक्षण हुआ है। फिर पदमा साहू ब्लाक स्तर पर अधिकारियो व कर्मचारियों के पासअपनी बात रखी तो बिहान के अधिकारियो ने चमका डराकर मुँह बंद करा दिया!इसी प्रकार ज़ब भी महिला बिहान योजना मे आगे आकर कुछ काम करे या कुछ अच्छी बात करे तो उच्च अधिकारिया पदाधिकारिया दुवारा कामों से निकालने की धमकी देकर चुप करा दिया जाता है जबकि सबको अवगत है। बिहान योजना राष्ट्रीय स्तर पर गावों की महिलाओ को ऊंचा उठाना उनके आर्थिक स्तर को आगे बढ़ाना और स्वारोजगार देना उद्देश्य है। लेकिन महिला प्रधान बिहान योजना मे कुछ पुरुष प्रधान अधिकारी दुवारा महिलाओ के साथ ऐसे दबाव पूर्ण दूरव्यहार किया जाता है। जेंडर संबधित मास्टर ट्रेनर हिलेश्वरि साहू ग्राम बसीन, टोमीन विश्वकर्मा ग्राम बासीन, हेमीन साहू ग्राम लफंदी, हेमलता साहू ग्राम बेलर, टाकेशवरी धीवर ग्राम बासीन, के पास पदमा साहू आर बी के अपनी बात को रखी। फिर सभी निर्णय लेकर इस राशि के सम्बन्ध मुख्य कार्यपालन अधिकारी फिंगेश्वर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला गरियाबंद, कलेक्टर जिला गरियाबंद को इसकी जाँच हेतु आवेदन दिया। मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला गरियाबंद दुवारा जिला स्तरीय जाँच समिति गठित किया गया। जिसमे अध्यक्ष, राम स्वरूप साहू सहायक परियोजना अधिकारी जिला गरियाबंद, पतंजलि मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन आर एल एम-जिला पंचयात गरियाबंद, रेखराम साहू, करा रोपण अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर, सुनैना पोटाई, तकनीकी सहायक पी एम वाई-जनपद पंचायत फिंगेश्वर, विनोद साहू लेखापाल जिला पंचायत गरियाबंद, दुवारा चार स्तरो मे जाँच कर 9,31,425 रुपयो की संबंधित दोषियों से सही सही ब्यान लेकर दूध और पानी की तरह खुलासा कर दिया। जाँच कमेटी दुवारा सर्वप्रथम ग्राम बासीन मे कलस्टर, जनपद पंचायत फिंगेश्वर मे जाँच अलग अलग स्तर पर जाँच किया गया। जाँच से सम्बन्धित दोषी अधिकारि, कर्मचारी,एवं पदाधिकारीयों दुवारा 9,31,425 रुपया गलत तरिके से खर्चा करने का ब्यान प्राप्त हुआ। और दोषी पाया गया। जिसमे पूर्व अध्यक्ष हीरा साहू पति खेमू राम साहू ग्राम रक्शा, पूर्व सचिव लता सेन पति पूरनिक सेन ग्राम पेंड्रा, लेखापाल स्वाति साहू पति राधेश्याम साहू ग्राम रक्शा के दुवारा फर्जी बिल, फर्जी उपस्थिति पत्रक, एवं फर्जी मांग पत्र राशि 9,31,425 रूपये का तैयार कर उच्च अधिकारियो को प्रेषित किया गया (1) साथ ही 9,31,425 रुपये का फर्जी बिल तैयार कराने मे पी आर पी राकेश दीवान एवं छेत्रीय समन्वयक मार्केण्डेय ने सहयोग किया। जिसकी पुस्टि हुई। इसलिए छेत्रिय समन्वयक नोहेंद्र मार्केण्डेय एवं पी आर पी राकेश दीवान के विरुद्ध निमानुसार आवश्यक कार्यवाही किया जाना उचित होगा। 2. सभी महिला कलस्टर बासीन दुवारा प्रेषित फर्जी उपस्थिति पत्रक की छाया प्रति एवं फर्जी बिल राशि 9,31,425 मे से सुप्रिया बरा, बी पी एम जनपद पंचायत फिंगेश्वर दुवारा ब्लाक स्तर पर एवं ग्रेब्रियल जान सर डी पी एम एस एम आई बी, आशिष कुमार सिंह डी पी एम वित्तीय प्रबंधक, जिला पंचायत गरियाबंद दुवारा जिला स्तर पर प्रति प्रशिक्षण नहीं किया गया। किसके कारण राशि 1,24,200 रुपयो का कम बिल होते हुये भी राशि जारी कर दिया गया। इसलिए सुप्रिया बरा पूर्व जनपद पंचायत फिंगेश्वर, ग्रेब्रियल जान डी पी एम एस एम आई बी, आशीष कुमार सिंह वित्तीय प्रबंधक जिला पंचायत गरियाबंद ने अपने अपने पद के अनुरूप कर्तब्य अथवा दायित्व का निर्वाहन नहीं किया। इसलिए इनके विरुद्ध उचित कार्यवाही करना उचित होगा। अतः जाँच समिति दुवारा जाँच होने के पश्चात् जाँच प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला गरियाबंद को सौपा गया। फिर इसके मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुवारा संबंधित दोषी पाया गया अधिकारी कर्मचारी और पदाधिकारी को 9,31,452 रुपया रिकबरी हेतु कलस्टर संगठन बासीन को आदेशित किया गया। इकवरी नहीं करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफ आई आर किया जाना है!कुछ अधिकारी इस प्रकरण मे कुछ संबंधित अधिकारी स्थातरण कर दिया गया। जबकि वे लोग भी दोषी है जो की बरी है अन्य जगह नौकरी कर रहे है। अतः इनके विरुद्ध उचित कार्यवाही होना चाहिए। अतः इस प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सभी दीदिया चाहती है की दोषी पाया गया अधिकारी कर्मचारी एवं पदाधिकारीयों पद से मुक्त किया जाये। ताकि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान, से जुडी महिलाओ को उचित न्याय मिले। तथा औपचारित और आनौपचरित सह हिर्दय पूर्ण व्यवहार मिल सके। इस तरह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” की उदेश्यो को पूर्ण करते हुये राशियों का सही उपयोग किया जाना सुनिचित करे। इस खुलासा मे शासन के चौथा स्थम्भ मिडिया का आहम भूमिका रहा।
