नारियल पानी नेचुरली ठंडा पेय है, यह प्यास बुझाने के साथ शरीर के लिए भी बहुत गुणकारी है।

राजिम :-  गर्मियों के मौसम में डिहाईड्रेशन से बचने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना काफी जरूरी होता है. ऐसे में इस मौसम में नारियल पानी पीने से आपको काफी फायदा मिल सकता है. गर्मियों की हीट को कम करने और एनर्जी को बूस्ट करने के लिए नारियल पानी काफी फायदेमंद माना जाता है. नारियल पानी में कैलोरी काफी कम होती है. साथ ही इसमें नेचुरल एंजाइम्स और पोटैशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं. नारियल पानी का सेवन सही समय पर करने से इसके फायदे डबल हो जाते हैं. तो आइए जानते हैं  नारियल पानी का सेवन करने से आप इसके सारे फायदे पा सकते हैं।

नारियल पानी के फायदे :-

दिल को रखे स्वस्थ :-कोकोनट  वॉटर को पीने से शरीर में लिपिड मेटाबॉलिज्म का लेवल कंट्रोल में रहता है, जिससे हार्ट अटैक होने की आशंका कम होती है। इसलिए कोकनट वॉटर के फायदे आपको दिल से संबंधित बीमारियों से बचाने में सहायक होता है।

पथरी की समसस्या से छुटकारा :-  पथरी के मरीजों के लिए भी लाभकारी होती है। नारियल पानी बेहद फायदेमंद होता है। इसको पीने से किडनी में जमा हुए क्रिस्टल यूरिन के रास्ते बाहर निकल आते हैं। इसलिए अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है तो नारियल पानी का नियमित सेवन करें।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल: –कोकोनट  वॉटर में एंटीथ्रोम्बोटिक गुण होते हैं, जो धमनियों में रक्त के थक्के नहीं बनने देते। कई शोध में साबित किया गया है कि नारियल पानी उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो कोकनट वॉटर के फायदे हो सकते हैं।

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत:- कोकोनट वॉटर में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मददगार है। बता दें, एक नारियल के पानी में लगभग 9% फाइबर होता है। डायजेशन की समस्या होने पर कोकनट वॉटर के फायदे हो सकते हैं।

डायबिटीज में मददगार:- कोकोनट वॉटर में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट खून में शुगर का लेवल कम होता है। इसमें मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो टाइप-2 डायबिटीज और प्री-डायबिटीज में लाभदायक होता है।

डिहाइड्रेशन से बचाने में है मददगार:- डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर कोकोनट  वॉटर का सेवन करना चाहिए। दरअसल इसमें कैलोरी और कार्ब्स नहीं होता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मददगार होता है। इसका सेवन करना काफी आसान भी होता है क्योंकि इस पानी में कुछ पे पदार्थ मिलाने की जरूरत नहीं पड़ती है और इसका सेवन रोजाना और सीधे पी सकते हैं। रोजाना इसके सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होगी। यही नहीं अगर आप वर्कआउट करते हैं तो भी कोकोनट  वॉटर के फायदे हो सकते हैं, सिर्फ इसका सेवन नियमित करें।

नुकसान :- आप ब्लड प्रेशर लो की दवाई खा रहे हैं, क्योंकि दवाइयों के साथ इसे लेने से आपका बीपी ज्यादा लो हो सकता है। जिन लोगों का बीपी लो होता है वो भी ध्यानपूर्वक इसका सेवन करें।

  • डायबिटीज पेशेंट्स को डॉक्टर के परामर्श के साथ उनके अनुसार ही इसे लेना चाहिए।
  • अगर आप दूसरी दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर से जरूर बात करें।
  • अगर आपको सिस्टिक फाइब्रोसिस है, तो आप नारियल पानी का सेवन बिल्कुल न करें।
  • अगर आपके खून में पोटैशियम का लेवल ज्यादा है तो भी इसें एवॉइड करें।