
नवापाारा राजिम :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल 9 वर्ष पूरे होने पर सम्पूर्ण प्रदेश भर में महासम्पर्क अभियान जन-जन को जोड़ने का आगाज 30 मई को किया जाएगा शुभारंभ जो अनवरत पूरे एक माह 30 जून तक जारी रहेगा, जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लोकसभा क्षेत्र को 03 कलस्टर में विभक्त किया गया है। जिसमें से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद एवं कांकेर इन पांचो लोकसभा को मिलाकर एक कलस्टर बनाया गया है। जोकि जनसंख्या एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से वृहद है, इसके प्रभारी के रूप में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में अनुभवी एवं वरिष्ठ नेता के रूप में पुर्व केबिनेट मंत्री चन्द्रशेखर साहू को जवाबदारी दी गई है। साहू के साथ रामकुमार भट्ट रहेंगे। पुर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं रजनीश सिंह रायगढ, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सरगुजा के प्रभारी रहेंगे तथा मोतीलाल साहू एवं दिनेश कश्यप बस्तर एवं कोरबा के प्रभारी बनाए गए हैं, विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव क्रमशः छह माह एवं एक वर्ष शेष है, जिसके मद्देनजर भाजपा संगठन चुनावी तैयार में लग गया है, जो प्रधान मंत्री मोदी के 09 वर्ष के कार्यकाल का लेखाजोखा बूथ स्तर तक ले जाकर विधानसभा एवं लोकसभा दोनों को जीतने का भरसक प्रयास करेगा, जिसमें ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं सभी नेताओं को लगाया जाएगा। यहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से संवाद स्थापित करेेंगे।
