58 वर्षो से रावण दहन – इस बार 65 फीट के रावण का होगा वध 

एनएमडीसी कर्मचारी छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति के तत्वाधान में होगा कार्यक्रम

किरंदुल – एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना के स्थापना के समय से अविभाजित मध्यप्रदेश अब छत्तीसगढ़ राज्य के दूर दराज के क्षेत्रों से एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में कार्य करने आये निवासियों के द्वारा गठित एनएमडीसी कर्मचारी छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति किरंदुल के तत्वाधान में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के फुटबॉल ग्राउंड में लगातार 58 वर्षो से विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर दशहरा के दिन भव्य सार्वजनिक दशहरा उत्सव कार्यक्रम में रावण के पुतले का दहन असत्य पर सत्य की जीत को दर्शाने के लिए किया जाता है ।उल्लेखनीय हैं कि एनएमडीसी कर्मचारी छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति के द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम की आतिशबाजी और राम लीला के मंचन को देखने के लिए परियोजना क्षेत्र के नगर के साथ साथ आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लाखों की संख्या में लोग आते हैं ।

पी एल साहू – सचिव

संस्था द्वारा एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की स्थापना के समय से ही भव्य सार्वजनिक दशहरा उत्सव मनाया जाता है ।जिसमे परियोजना के साथ साथ आस पास के काफी ग्रामीण भी सम्मिलित होते हैं ।

लोकनाथ चुरेन्द्र – अध्यक्ष 

संस्था द्वारा लगातार 58 सालों से दशहरा उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । इस बार संस्था के द्वारा 65 फीट के रावण के पुतले का निर्माण कार्य किया जा रहा है ।