भारतीय राष्ट्रीय शक्ति चेतना पार्टी ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

सुरेन्द्र मिनोचा

एमसीबी -जिला मुख्यालय अंतर्गत आने वाले मनेंद्रगढ़ मे आमजनों को हो रही परेशानी को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय शक्ति चेतना पार्टी के द्वारा अपनी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसके तहत अतिक्रमण हटाने एवं पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने का उल्लेख किया गया है ।आपको इस विषय मे बता दें कि मुख्य मार्ग के गांधी चौराहे से लेकर मुख्य बाजार तक पार्किंग के अभाव मे वाहन अव्यवस्थित रूप से मार्ग मे खड़े रहते हैं, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, साथ ही अगर बात की जाए बाजार हाट की तो जो जगह व्यापारियों को मुहैया कराई गई है उसके विपरीत अव्यवस्थित तरीके से मुख्य मार्ग पर ही बाजार लगता है जो कि इसी आवागमन का एक हिस्सा है, जिसकी वजह से मार्ग जाम हो जाता है। जिसमे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतें आए दिन होती रहती है। ज्ञापन मे यह भी उल्लेख किया गया है कि नगरपालिका मनेंद्रगढ़ द्वारा मांसाहार संबंधित सभी दुकानो को एक सुसज्जित व्यवस्था कर उनके लिए उचित स्थान दिया जाना चाहिए,ज्ञापन को सौंपने का मुख्य उद्देश्य यह है कि अधिकारियों द्वारा मामले को संज्ञान मे लेकर जनहित मे तत्काल कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि भविष्य मे असुविधाओं एवं परेशानियो का सामना किसी को ना करना पड़े। दिए गए ज्ञापन के पश्चात भी अगर यथाशीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है तो भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा धरने पर बैठे जाने की भी बात कही गई है।