नगर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, कहा शराबबंदी अब असंभव है।

छुरा :-गरियाबंद जिले के छुरा नगर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, जहां स्थानीय विश्राम गृह पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनकर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। वहीं एकलव्य स्कुल छुरा के शिक्षकों ने मुलाकात कर मंत्री से अतिथि शिक्षकों की नई भर्ती न करते हुए यथावत रखने की मांग के संबंध में पत्र सौंपा। साथ ही कोरोना गाईड लाइन का पालन करने व बचाव संबंधी प्रचार प्रसार करने की बात भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना किसी उम्र विशेष के लोगों को नहीं होता यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। इसलिए इसमें सावधानी बरतने की विशेष जरूरत की बात कही गई।

शराबबंदी पर कही ये बातें

पत्रकारों के द्वारा शराबबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कई त्योहारों पर लोग अपने देव कार्य शराब का उपयोग करते हैं और लोग इसे छोड़ने को तैयार नहीं है साथ ही सरकार के कार्यकाल का साढ़े चार वर्ष गुजर गया है और शराब बंदी कर पाना अब असंभव होने की बात कही है। आनेवाले चुनाव के घोषणा पत्र के सवाल के जवाब में कहा कि अब समय निकल गया है घोषणा पत्र के लिए समय नहीं रहा।

2023 के चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरा के बारे क्या कहा

2023 के चुनाव में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा रह पार्टी के शीर्ष नेता एवं कमेटी तय करेगा। अगर हमें भी इस पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी तो हमें भी इसे निभाना पड़ेगा, आखिर मुख्यमंत्री कौन नहीं बनना चाहता। हंसते लब्जों में पत्रकारों के सवाल के जवाब देते हुए कहा कि अगर आपको मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलेगा तो क्या आप बनना चाहोगे कि नहीं। तत्पश्चात युवा कांग्रेस के आकाश दिक्षित के नेतृत्व में बड़े जोश के साथ बजरंग चौक छुरा में कार्यकर्तार्ओं ने छत्तीसगढ़ी परम्परा में उनका बाजेगाजे व रैली के साथ भव्य स्वागत करने के बाद वे छुरा नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी चंचल सिन्हा के नवनिर्मित पेट्रोल पंप का उद्घाटन किये। जहां नगर के स्वास्थ्य अमला भी उपस्थित रहे। वहां से निकलने के बाद वे नगर के युवा कांग्रेस नेता एवं उनके करीबी माने जाने वाले आकाश दिक्षित के घर पहुंच कर मेल मुलाकात कर विश्राम गृह के लिए रवाना हुए।